Home / Uncategorized / घुघली फीडर पर बदलेगा ट्रांसफार्मर, दो दिन तक बिजली संकट के आसार

घुघली फीडर पर बदलेगा ट्रांसफार्मर, दो दिन तक बिजली संकट के आसार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
5 एमवीए की जगह अब लगेगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर, क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

घुघली। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए घुघली फीडर पर अब 5 एमवीए की जगह 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर बदलने की तैयारी की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस कार्य के चलते घुघली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।
बताया जा रहा है कि मौजूदा 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए किए जाने से फीडर पर बढ़ते विद्युत भार को संभालने में मदद मिलेगी। इससे ओवरलोडिंग की समस्या कम होने और भविष्य में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान विद्युत आपूर्ति पूरी तरह अथवा आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है।जिसका समय बुधवार 10बजे से सायं 5बजे दिन तक बाधित रहेगी।विभागीय सूत्रों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें और आवश्यकतानुसार पहले से बिजली से जुड़े जरूरी कार्य निपटा लें।
हालांकि, विद्युत आपूर्ति बाधित रहने का वास्तविक समय कार्य की प्रगति और विभागीय शटडाउन पर निर्भर करेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *