Home / Uncategorized / शक्तिनगर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

शक्तिनगर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में कार्रवाई, न्यायालय में पेशी

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

शक्तिनगर (सोनभद्र)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में संतोष केशरी (38), मोहन स्वीपर (26) और घनश्याम उर्फ छोटू (37) शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, तीनों के विरुद्ध न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन/जेएम, दुद्धी द्वारा वारंट जारी किए गए थे। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष केशरी पुत्र सियाराम केशरी, निवासी चिल्काटाड़ मार्केट, मोहन स्वीपर पुत्र रामप्रवेश, निवासी काली मंदिर तथा घनश्याम उर्फ छोटू पुत्र बृन्दावन, निवासी जीएम ऑफिस दुद्धीचुआ, थाना शक्तिनगर शामिल हैं।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम एवं उपनिरीक्षक राजेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन को लेकर अभियान के तहत कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *