चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों की बैठक वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह राजपूत की अध्यक्षता में की गई इस बैठक में पत्रकारों के ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की गई पत्रकारों को संबोधित करते हुए पत्रकार अजय सिंह राजपूत ने कहा कि वाराणसी और चंदौली में पत्रकारों को निशाना बनाकर प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय है वाराणसी के लालपुर पांडेपुर थाना में पत्रकार के साथ की गई बदसलुकी के बाद पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया इस तरह से पत्रकारों के ऊपर हो रहे शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा धानापुर के पत्रकार नवनीत सिंह के ऊपर फर्जी रूप से जान से मारने कि धमकी, जबरदस्ती जमीन कब्ज़ाने का आरोप लगा वही बिना जाँच के ही मुकदमा दर्ज किया गया पत्रकार नवनीत सिंह अभी तक आवेदिका को देखा भी नहीं है इसके बावजूद फर्जी मामले मे फसाया गया जों कोर्ट कचहरी का चक्कर लगा रहें हैं
वहीं कुछ महीनो पहले सकलडीहा तहसील में हुए फर्जी रजिस्ट्री के मामले को अखबार में प्रकाशित हुआ जिसके बाद अधिकारीयों ने फर्जी रजिस्ट्री के आरोपियों कि गिरफ़्तारी हुई थी इसके के खुन्नस में आकर आरोपी के भाई ने पत्रकार मुकेश कुमार मौर्य के ऊपर फर्जी रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था जो पुलिस की जांच में असत्य पाया गया इसके बावजूद फर्जी आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न होने से फर्जी कार्य में संलिप्त लोगों का मन बढा हुआ है पत्रकारों ने एक स्वर में फर्जी आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई अन्यथा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है वही पत्रकारों का प्रतिधिमण्डल ने क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा से मुलाक़ात कर पत्रकारों कि समस्याओ को अवगत कराया
क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि किसी भी स्थिति में पत्रकारों के मामलों में बेहद ध्यान दिया जाएगा किसी भी स्थिति में पत्रकारों के शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
इस मौके पर मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र सिंह, विवेक चौरसिया, राजेश गुप्ता, मुकेश दुबे, हरवंश बिंद, चंद्रभान कुशवाहा,सुग्रीव कुमार, पिंटू यादव, संजय दिनकर, रामबहादुर, राहुल पाण्डेय सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहें










