Home / Desh / बिहार रैली में पीएम की मां पर टिप्पणी का विरोध

बिहार रैली में पीएम की मां पर टिप्पणी का विरोध

बिहार रैली में पीएम की मां पर टिप्पणी का विरोध

डीडीयू नगर में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

डीडीयू नगर में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने काली मंदिर के सामने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन बिहार में रैली के दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां पर की गई टिप्पणी के विरोध में किया गया।

मंडल अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक मतभेद में स्त्री का अपमान निंदनीय है। कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ और ‘मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गीता रानी गुप्ता,

ज्योति जायसवाल, सुषमा जायसवाल, प्रियंका तिवारी, रीना तिवारी, मालती गुप्ता, पूजा सिंह, सपना अग्रहरि और रेनू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *