Home / Uncategorized / थाना अनपरा की साइबर टीम ने 19,468 रुपये ठगी राशि कराई वापस

थाना अनपरा की साइबर टीम ने 19,468 रुपये ठगी राशि कराई वापस

पूर्वांचल राज्य/ संवाददाता दीपू तिवारी

अनपरा( सोनभद्र) स्थानीय थाना अनपरा की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार एक महिला की आंशिक धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदिका सुमन सोनी पत्नी प्रमोद सोनी, निवासी आदर्श नगर, अनपरा, थाना अनपरा, के साथ दिनांक 02.09.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर कुल 73,000 रुपये की ठगी की गई थी। पीड़िता ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन किया।
जांच के दौरान फ्रॉड से संबंधित खातों में से 19,468 रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई। आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखा से ईमेल पत्राचार के माध्यम से उक्त होल्ड की गई धनराशि को सफलतापूर्वक आवेदिका के मूल बैंक खाते में वापस करा दिया गया।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका ने थाना अनपरा की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
धनराशि वापस कराने वाली टीम
सत्येन्द्र कुमार राय – प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा, सोनभद्र
हेड कांस्टेबल आनन्द मोहन बिन्द्र – साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा, सोनभद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *