Home / Uncategorized / सकलडीहा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव नामांकन प्रक्रिया पूरी

सकलडीहा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव नामांकन प्रक्रिया पूरी

पूर्वांचल राज्य/चंदौली

सकलडीहा (चंदौली)सकलडीहा बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे शुरू होकर अपराह्न 3:00 बजे तक चली।

अध्यक्ष पद के लिए श्यामनाथ यादव एडवोकेट और अशोक कुमार यादव एडवोकेट (दो सेट में) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं महामंत्री पद के लिए शेख रिजवान अहमद एडवोकेट और रामराज सिंह यादव एडवोकेट ने दावेदारी पेश की।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर साबिर अली एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार एडवोकेट ने नामांकन किया। सहायक सचिव प्रशासन पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए बब्बन सिंह, मनोज कुमार पांडेय, पंकज कुमार, सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा एवं आनंद कुमार कुशवाहा एडवोकेट ने नामांकन पत्र जमा किए।

नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी की तिथि 20 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित की गई है। पूरी नामांकन प्रक्रिया चुनाव समिति की देखरेख में संपन्न हुई।

चुनाव समिति में अध्यक्ष यशवंत सिंह यादव एडवोकेट सहित बुद्धिराम, हजारी सिंह, सुरेश सिंह, श्रीकांत सिंह, रमाकांत पांडेय, दीनानाथ मौर्य, अरुण कुमार, नितिन कुमार तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता और नरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट शामिल रहे।

चुनाव समिति ने बताया कि वार्षिक चुनाव 2026-27 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *