पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के बुलानाला परिसर में महाविद्यालय के सामुदायिक सेवा केंद्र एवं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल ‘लायन’ ने छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और कहा की रक्तदान महापुण्य का कार्य है यह न केवल जरूरतमंदों को नया जीवन देता है बल्कि नियमित रक्तदान से रक्तदाता का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने रक्तदान के लाभ को बताते हुए कहा की रक्तदान जीवन रक्षक का कार्य है। यह न केवल दूसरों को जीवन देता है बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है इससे आयरन का संतुलन बना रहता है जिससे हृदय रोग एवं स्ट्रोक का खतरा कम होता है। उन्होंने एंटीबायोटिक दवाओं के प्रयोग तथा उसके दुष्प्रभाव की भी जानकारी दी।इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं ज्योति दुबे, इशिता तिवारी, वैभवी जायसवाल, आंचल तिवारी, आंचल गुप्ता, सृष्टि तिवारी ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल एवं प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने छात्राओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया। इस अवसर पर दीनदयाल स्टाफ की टीम डॉ विजेंद्र सिंह, श्री रमेश चंद्र राय, श्री सत्येंद्र सिंह, प्रियंका गोस्वामी ,श्री सत्य प्रकाश सिंह, श्री नितेश यादव एवं शिव तथा महाविद्यालय के सामुदायिक केंद्र की समन्वयक डॉ नीलू गर्ग, सह समन्वयक डॉ भावना शर्मा, अधिष्ठाता छात्रा कल्याण प्रो अनीता सिंह, डॉ श्रृंखला, डॉ बंदनी, डॉ नीता दिशवाल, इत्यादि अनेक प्रवक्तागण तथा छात्राएं उपस्थित रही।










