Home / Uncategorized / 20 फरवरी को लगेगा वृहद ऋण वितरण मेला,5 लाख तक का ब्याज-मुक्त व गारंटी-फ्री ऋण मिलेगा युवाओं को

20 फरवरी को लगेगा वृहद ऋण वितरण मेला,5 लाख तक का ब्याज-मुक्त व गारंटी-फ्री ऋण मिलेगा युवाओं को

पूर्वांचल राज्य/चंदौली

 

चंदौली!जनपद में 20 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विकास खंड नियामताबाद के सभागार में वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने दी।

उन्होंने बताया कि यह शिविर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) के तहत आयोजित किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अंतर्गत पात्र युवाओं को अधिकतम ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त एवं बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में कृषि एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण किया जाएगा। निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही ऋण वितरित किए जाने की व्यवस्था की गई है।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए समाचार पत्रों, रेडियो एवं टीवी चैनलों का सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही युवाओं को सीएम युवा मोबाइल ऐप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रशासन ने इच्छुक एवं पात्र युवाओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *