Home / Uncategorized / अंडर-15 राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप का भव्य समापन, नन्हे पहलवानों ने दिखाया दमखम

अंडर-15 राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप का भव्य समापन, नन्हे पहलवानों ने दिखाया दमखम

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ के समन्वय से अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” के नेतृत्व में 17 से 19 फरवरी 2026 तक मुगल शाहिद बाबा एवं मेखुडी उस्ताद की स्मृति में आयोजित अंडर-15 बालक एवं बालिका राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप का समापन आर.टी.ओ ऑफिस, गैस प्लांट, रमईपट्टी, जमालपुर में भव्य रूप से हुआ।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सुशील सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पीयूष यादव (उपाध्यक्ष, वाराणसी कुश्ती संघ) एवं मनोज राय धूपचंडी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद उपाध्याय (महासचिव, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ) एवं राजीव सिंह “रानू” (अध्यक्ष, वाराणसी कुश्ती संघ) ने किया तथा आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि कुश्ती का स्वर्णिम काल चल रहा है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को बेहतर मंच प्रदान करती हैं। वाराणसी कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जनपद की कुश्ती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि यही खिलाड़ी आगे चलकर ओलंपिक, एशियाड एवं कॉमनवेल्थ में देश का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में सुजीत लक्कड़ पहलवान, राजकुमार मिश्रा (सचिव, वाराणसी कुश्ती संघ), मुख्य कुश्ती प्रशिक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस रविंद्र यादव, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुनील राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बालिका वर्ग परिणाम

33 किग्रा – अनुष्का यादव (गाजीपुर) प्रथम
36 किग्रा – सोनम (बागपत) प्रथम, बेबी (प्रयागराज) द्वितीय
39 किग्रा – रागिनी (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) प्रथम, खुशी (वाराणसी) द्वितीय
42 किग्रा – खुशी (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) प्रथम, आरोही तोमर (सहारनपुर) द्वितीय
46 किग्रा – शिवानी प्रथम, साक्षी (नंदिनी नगर) द्वितीय
50 किग्रा – साधना (मेरठ) प्रथम, अनुष्का सिंह (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) द्वितीय
54 किग्रा – दीपांशी (मेरठ) प्रथम, कामिनी यादव (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) द्वितीय
58 किग्रा – कौशिकी (BHU) प्रथम, राजनंदनी (वाराणसी) द्वितीय
62 किग्रा – प्रज्ञा सिंह (बिजनौर) प्रथम, अंशिका यादव (अयोध्या छात्रावास) द्वितीय
66 किग्रा – आयुषी (संभल) प्रथम, वैष्णवी (गौतम बुद्ध नगर) द्वितीय
फ्रीस्टाइल बालक वर्ग परिणाम
52 किग्रा – अमन (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) प्रथम, सचिन (कुशीनगर) द्वितीय
62 किग्रा – अंशु यादव (वाराणसी) प्रथम, अंश (हापुड़) द्वितीय
68 किग्रा – अनुराग (आजमगढ़) प्रथम, सतवीर (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) द्वितीय
75 किग्रा – लालू (वाराणसी) प्रथम, विक्रांत द्वितीय
85 किग्रा – गोरखपुर छात्रावास प्रथम, जयंत (मुजफ्फरनगर) द्वितीय
ग्रीको-रोमन बालक वर्ग परिणाम
57 किग्रा – अमित (वाराणसी) प्रथम, अतुल कुमार (मेरठ छात्रावास) द्वितीय
62 किग्रा – संदेश यादव (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) प्रथम, समर (वाराणसी) द्वितीय
68 किग्रा – कार्तिक दुहान (बागपत) प्रथम, अनुराग (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) द्वितीय
75 किग्रा – अनंत बदसर (शामली) प्रथम, प्रियांशु (स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई) द्वितीय
85 किग्रा – शिवम (मुजफ्फरनगर) प्रथम, सुशील (स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई) द्वितीय
उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जोंटी गुर्जर (नंदिनी नगर) ने जीता,
जबकि उपविजेता लक्ष्य (वाराणसी) रहे। पुरस्कार मुख्य अतिथि सुशील सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में निर्णायकों एवं पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन की सफलता पर खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *