Home / Uncategorized / परानापुर कंजर बस्ती में छापेमारी, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, मौके से एक महिला गिरफ्तार

परानापुर कंजर बस्ती में छापेमारी, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, मौके से एक महिला गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को परानापुर कंजर बस्ती में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर लगभग 5 कुन्तल लहन (शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री) को नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।इस अभियान में आबकारी निरीक्षक प्रदीप मिश्र के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही सुधीर सिंह, आबकारी सिपाही चंद्रभान व शिवकांत शामिल रहे। पुलिस टीम की ओर से सब इंस्पेक्टर लल्लन यादव व हमराही सिपाहियों ने सहयोग किया।अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *