Home / Uncategorized / डा.भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़ने का आरोप, दलितों ने किया हंगामा

डा.भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़ने का आरोप, दलितों ने किया हंगामा

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

क्षेत्र के कादीपुर खुर्द गांव में पोल पर लगाए गए डा भीम राव अंबेडकर,संत शिरोमणी,गुरू रविदास की फोटो फ्रेम में लगाई गई थी ।उस फोटो पर किसी ने पत्थर मार कर फ़ाड़ दिया था।उसको लेकर भीम आर्मी,दलित समाज के युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बातचीत कर शांत कराकर युवकों की मांग पर पुनः महापुरुषों की तस्वीर लगवाया।
थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि फ्रेम में लगाई गई फोटो पत्थर के टुकड़े से फट गया था । वहां नई फोटो लगवा दिया गया है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *