Home / Uncategorized / सोहांव की ब्लॉक इकाई के हुए चुनाव में अनुदेशक संघ के अध्यक्ष हुए अनूप

सोहांव की ब्लॉक इकाई के हुए चुनाव में अनुदेशक संघ के अध्यक्ष हुए अनूप

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की सोहांव ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को आदर्श इंटर कॉलेज नरहीं में संपन्न हुआ, जहां अनूप कुमार राय को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। अनुदेशकों के हित में प्रदेश सरकार की वर्तमान घोषणाओं के पश्चात संगठन में हर्ष की लहर व्याप्त हैं। लंबे संग्रह के उपरांत अनुदेशकों को सरकार ने आर्थिक राहत की सौगात दी है। आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक इकाई चुनाव में उपस्थित समस्त अनुदेशकों ने इसके लिए एक सुर में सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मंगलवार को सोहांव ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरौली पर कार्यरत अनूप राय को अध्यक्ष, विनम्र यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मृत्युंजय यादव को महामंत्री, शकुंतला देवी को कोषाध्यक्ष, सुनीता यादव को संगठन मंत्री, सन्नी कुमार को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष शमशाद खान एवं महामंत्री दीपक कुमार सिंह और प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य वारिश खान मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *