पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना पकड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे- (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट ) आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पकड़ी के महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया तथा रजिस्टर में अंकित शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक लिया गया। सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी। थाना पकड़ी परिसर व कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी की गयी, किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो, बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई दी जाय। यक्ष ऐप उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 2026 में लॉन्च किया गया एक उन्नत ए आई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य अपराधियों पर रियल-टाइम निगरानी और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है। साइबर क्राइम इंटरनेट या डिजिटल उपकरणों (कंप्यूटर, स्मार्टफोन) का उपयोग करके की जाने वाली एक अवैध गतिविधि है, जिसका उद्देश्य वित्तीय चोरी, निजी जानकारी चुराना या नुकसान पहुँचाना होता है। यह हैकिंग, फ़िशिंग, वित्तीय धोखाधड़ी और ऑनलाइन उत्पीड़न जैसे रूपों में हो सकता है। इस संबंध में महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मीयों व आमलोगों को जागरुक करने हेतु संबंधित अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया गया ।
किसी भी थाना क्षेत्र में हुए एक्सीडेन्ट की घटना की डिटेल फोटो सहित इस ऐप के माध्यम से फीड की जाती है । जिसके संबन्ध में समय से अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया। डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों (इवेन्ट्स) पर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग की जाती है जिसके संबन्ध में समय से पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया। सभी अधिकारी कर्मचारियों को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, शस्त्रागार में रखे शस्त्रो की अच्छी तरह से देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पकड़ी का किया गया वार्षिक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश










