पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)
क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।ग्रामीणों के अनुसार तेज रफ्तार में जा रहा ऑटो अचानक बेकाबू हो गया और पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल को तत्काल सीएचसी नरपतपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।सीएचसी नरपतपुर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजनाथ राम ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान अनंत कुमार सिंह, निवासी सोना तालाब, वाराणसी बताया गया।










