Home / Uncategorized / म्योरपुर रेंज में वन कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया गया जोर

म्योरपुर रेंज में वन कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया गया जोर

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

मेवरपुर/सोनभद्र। शुक्रवार को म्योरपुर रेंज अंतर्गत वन विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु रेणुकूट वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी डीएफओ कमल कुमार के निर्देशन में उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) अखिलेश पटेल ने देवरी, चैरी और खटाबरन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वर्ष 2025-26 में कराए गए विभिन्न वन विभागीय कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विभागीय योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय विकास में दिखाई दे।

एसडीओ ने यह भी निर्देश दिए कि सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी जबर सिंह, वन दरोगा गोविंद कुमार, विद्या पांडेय तथा सर्वेश यादव सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने निरीक्षण के दौरान कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।

वन विभाग द्वारा किए जा रहे इन निरीक्षणों से जहां कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो रही है, वहीं समय पर योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *