पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)
चौबेपुर पुलिस ने प्राणघातक हमले के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को वादी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, लाठी-डंडों व रॉड से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी क्रम में रविवार को करीब 12:30 बजे थाना चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम गौरडीह से पुलिस टीम ने वांछित आरोपी पारसनाथ तिवारी (65) व पिंटू तिवारी उर्फ मुकेश तिवारी (41) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक 17 वर्षीय नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शिवप्रकाश वर्मा व कांस्टेबल शशि कुमार सरोज शामिल रहे।










