पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / परतावल।
जनपद महराजगंज से राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृति परीक्षा में हरपुर तिवारी जूनियर हाई स्कूल के 15 बच्चों ने सफलता प्राप्त किया था। छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कराने वाले स्कूल के हेडमास्टर जलालुद्दीन अंसारी को लखनऊ में अधिकारियों के द्वारा मैडल एवम प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
बता दें कि 5 या अधिक सफल छात्रों वाले स्कूलों के परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षको का सम्मान समारोह का आयोजन लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंदिरा नगर लखनऊ में आयोजित किया गया। महराजगंज जिले से परतावल ब्लॉक से जूनियर हाई स्कूल हरपुर तिवारी के जलालुद्दीन अंसारी, प्रमोद कुमार(पुरैना),अंकित कनौजिया(ऊंटी खास),जीतन प्रसाद(धनगड़ा),ललित वार्ष्णेय(परतावल), सेमरा चंदरौली के दिनेश कुमार सिंह व संजीव पाठक(हरपुर) व फरेन्दा ब्लॉक से अम्बिका प्रसाद प्रतिभाग किये। हरपुर तिवारी से सर्वाधिक 14 बच्चों ने सफलता प्राप्त किया था।
प्रतिभागी शिक्षको को प्रमाण पत्र एवम एवम मैडल देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह दो साल बाद आयोजित किया गया । कई शिक्षक प्रतिभाग नही कर सके उनके मैडल और प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ। इसमें परतावल ब्लॉक का दबदबा रहा। जनपद में कुल 173 बच्चे सफल रहे। अकेले 51 बच्चे परतावल ब्लॉक से रहे। हर जनपद से छात्रवृत्ति के प्रमोशन के लिए एक शिक्षक को नोडल नामित किया जाता है। लेकिन
जनपद महराजगंज से कोई नोडल नामित ही नही है। बावजूद इसके महराजगंज जनपद के शिक्षक बच्चों को छात्रवृत्ति की परीक्षा की तैयारी करवा कर बेहतर रिजल्ट दे रहे है।
इस दौरान निदेशक मनोविज्ञान शाला प्रयागराज प्रताप नारायण सिंह, प्राचार्य कॉलेज आफ टीचर एजुकेशन प्रयागराज अजय कुमार सिंह, निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा एवं परीक्षा पदाधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी सर्वेंद्र विक्रम,एससीईआरटी के डॉ सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ,डाइट आगरा के विवेक वार्ष्णेय के अलावा राष्ट्रपति पुरष्कार प्राप्त शिक्षक एवम छात्रवृत्ति पुस्तको के लेखक अशोक खरे,अजय कुमार सहित पूरे प्रदेश के उत्साही शिक्षक उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी परतावल मुसाफिर सिंह पटेल इस सफलता से गदगद है। उन्होंने मेहनती टीचर को बधाई दी है।
यूपीएस हरपुर तिवारी के टीचर जे डी अंसारी लखनऊ में सम्मानित










