Home / Uncategorized / अक्षय तृतीया के दिन मंदिर निर्माण का हुआ भूमि पूजन

अक्षय तृतीया के दिन मंदिर निर्माण का हुआ भूमि पूजन

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

क्षेत्र के नरायनपुर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह मंदिर श्री नर्मदेश्वर महादेव एवं शिव परिवार को समर्पित होगा, जिसका निर्माण जय माँ काली समिति के तत्वावधान में किया जाएगा।लोक कल्याण और धर्म रक्षा के लिए हिंदुओं का एकजुट होना अत्यंत आवश्यक कार्यक्रम में पंचदशनाम अखाड़ा परिषद के महंत अवधूत गिरि जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोक कल्याण और धर्म रक्षा के लिए हिंदुओं का एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया|बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ग्रामीण भूमि पूजन का विधिवत आयोजन पंडित अनिल पाठक के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम सभा के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मंदिर निर्माण के प्रति उत्साह व्यक्त किया।कार्यक्रम में अवनीश पाठक, दिलीप राजभर, शिवनाथ यादव, जयप्रकाश चौबे, रविंद्र यादव, अनिल यादव, कैलाश यादव, बबलू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों ने इसे सामाजिक एवं धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *