Home / Uncategorized / न्यायालय के वारंट पर कोन पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपियों को भेजा जेल

न्यायालय के वारंट पर कोन पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपियों को भेजा जेल

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: धर्मेंद्र कुमार चौधरी

सोनभद्र। कोन थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पत्थरगढ़ी उखाड़ने के मामले में नामजद एक आरोपी के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भी कार्रवाई की गई कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में मुकदमा संख्या 2724/22, धारा 5/26 एवं 41/42 वन अधिनियम के तहत वांछित चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ पुत्र लक्ष्मण राम, रामलखन पुत्र हलकन राम, बुधई राम पुत्र महंगू राम तथा कैलाश राम पुत्र मंगरू राम शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं अतिरिक्त थाना कोन में दर्ज मुकदमा संख्या 126/2026, धारा 329(3), 326(ई) एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित पत्थरगढ़ी उखाड़ने के मामले में नामजद आरोपी बंकटेश्वर यादव पुत्र स्वर्गीय रघुवीर यादव, निवासी ग्राम खरौंधी टोला डेमोखाड़ी, थाना कोन को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170, 126 एवं 135 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव,उपनिरीक्षक हंसनाथ यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र चौहान तथा कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *