पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी (भावना) ने 31 अगस्त 2026 को सोनभद्र की वरिष्ठ अधिवक्ता बिंदू यादव को समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र के पदाधिकारियों एवं महिला अधिवक्ताओं ने सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए सभागार में स्वागत समारोह आयोजित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने पुष्प भेंट कर बिंदू यादव का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सोनांचल संघर्षवाहिनी के संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोशनलाल यादव ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। महिला अधिवक्ताओं पुष्पा तिग्गा, सुशीला वर्मा, चंद्रावती जैसवार, पार्वती, आसमा, सोनी एवं अंजू ने माला पहनाकर बिंदू यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर डीबीए के पूर्व महामंत्री प्रदीप मौर्या, कामता यादव, राजेश यादव, सुरेश सिंह, दशरथ सिंह, राम जियावन सिंह यादव, चतुर्भुज शर्मा, अनिल यादव, राजदीप सिंह, सिरवंत यादव, धीरेन्द्र एवं बबुनंदर सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने पुष्प भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव बिंदू यादव ने स्वागत समारोह में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करेंगी।










