Home / Uncategorized / नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली)
पल्टू मिश्रा
महराजगंज। थाना निचलौल क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा नहर में छलांग लगाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम के पहुँचने से पूर्व ही वहाँ मौजूद दो बहादुर युवकों—कृष्णा गुप्ता (निवासी सेखुई, थाना चौक) तथा सद्दाम हुसैन (निवासी कोहडवल, थाना निचलौल), जो मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र हैं—ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया और नहर के तेज बहाव से महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।

दोनों छात्रों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर महिला की जान बचाने के इस उत्कृष्ट मानवीय एवं साहसिक कार्य की पुलिस प्रशासन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

इसी क्रम में दोनों बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने कहा कि इन बच्चों का यह साहसिक कदम समाज के अन्य नागरिकों के लिए भी संकट के समय निस्वार्थ मदद करने की एक बेहतरीन प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *