वेद विद्यालय नरौली मे भारतीय जनता पार्टी की मासिक कार्यशाला की बैठक की गयी जिसमे मुख्य अतिथि के रूप राजेश सिंह (कादिराबाद) उपस्थिति रहें और कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश द्विवेदी ने किया, सबसे पहले भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और प0दीनदयाल उपध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई, आगे मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा हमें सरकार के द्वारा मिल रहें हर लाभ को बिना भेदभाव के “हर घर,, प्रत्येक जन” तक पहुंचाना है,
पार्टी के द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों की बिस्तृत चर्चा के साथ ही आगामी 17-09-26 को देश के यशश्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन को “सेवा संकल्प” अभियान के तहत बहुत ही धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गयी, जिसमे सरकार के द्वारा मिल रहें लाभ की जानकारी के साथ लाभार्थी एवं कार्यकर्त्तागण सभी जनमानस को जागरूक करना, दीप जलाकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करना शामिल रहेगा,इसी दौरान
कार्यक्रम मे दिया ग्राम सभा के राधेश्याम यादव को अंगवस्त्र पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलवाई गई,कार्यक्रम मे विनयराज पाण्डेय, दिनेश सिंह, रमेश यादव “बबलू”, बिनीत सिंह, बिपिन रस्तोगी,नरेंद्र तिवारी,सुनील पाण्डेय, नामवर शर्मा, अशोक गुप्ता, गुलशन वर्मा,काशीनाथ,मनोज मौर्या, अनामिका मिश्रा,दिनेश मिश्रा, प्रदीप राजभर, सुरेश मौर्या,बजरंगी उपाध्याय, दिनेश सिंह,संतोष यादव,राधेरमण सिंह, रास बिहारी,रामनिवास, मेवालाल गुप्ता,दिलीप पटेल,महेदर गोड़,रामप्रसाद राय सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें, कार्यक्रम का संचालन गोपाल बिन्द(मण्डल उपाध्यक्ष)ने किया,!
भारतीय जनता पार्टी कार्यशाला की हुई बैठक










