Home / Uncategorized / विश्वकल्याणार्थ नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ 11 फरवरी से कलश यात्रा व होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान

विश्वकल्याणार्थ नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ 11 फरवरी से कलश यात्रा व होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान

विश्वकल्याणार्थ नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ 11 फरवरी से
कलश यात्रा व होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

विश्व कल्याणार्थ नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन 11 से 19 फरवरी तक प्रातः 8:00 बजे से दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण (यज्ञ स्थल) पर किया जायेगा। यज्ञ शुभारंभ अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा 11 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे अस्सी घाट से प्रारंभ होकर अस्सी चौराहा,पद्मश्री चौराहा होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। वहां यज्ञ वेदी पर कलश स्थापित होंगे।यह जानकारी महायज्ञ के संकल्पकर्ता एवं दुर्गा मंदिर के महंत पंडित रमेश महाराज ने सोमवार को दोपहर में यज्ञ स्थल पर पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति में मानव उत्थान व जगत कल्याण के लिए आदिशक्ति की आराधना आवश्यक है।इन मनोरथों को पूर्ण करने के उद्देश्य से यह महायज्ञ हो रहा है।विगत वर्ष 1997 से चल रहे अनुष्ठान का यह 27वां महायज्ञ है। इसके निमित्त विगत 9 अक्टूबर से अष्टादश पुराणों की कथा,झंडारोहण व शक्ति पारायण अनुष्ठान होता रहा है। महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 8 से प्रारंभ होगा। जिसमें ब्राम्हणों द्वारा विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे।सायं में कथा,भजन गायकों द्वारा भजन संध्या व सम्मान समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित है। समापन 19 फरवरी को होगा।इस अवसर पर नीरज उपाध्याय, रविशंकर सिंह, संजय अग्रहरि, निशांत कुमार (विशाखापत्तनम) उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *