Home / Uncategorized / आरटीसी G-8 बिल्डिंग का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और संसाधनों पर कसा शिकंजा

आरटीसी G-8 बिल्डिंग का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और संसाधनों पर कसा शिकंजा

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
महराजगंज, 17 अप्रैल।
जनपद में प्रशासनिक सक्रियता का एक और उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित आरटीसी G-8 बिल्डिंग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भवन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भवन की संरचनात्मक मजबूती, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन निकास मार्गों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनकी कार्यशीलता की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक शशक्ति अवस्थी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि परिसर में सुरक्षा ड्यूटी की नियमित और प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सतर्क निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन बिल्डिंग को लेकर भी अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इस औचक निरीक्षण से स्पष्ट है कि जनपद में प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की कमी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *