Home / Uncategorized / कूलर लगाने को लेकर विवाद, रॉड से हमला; तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कूलर लगाने को लेकर विवाद, रॉड से हमला; तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा और दो युवकों को पीटकर किया घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।

चोलापुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव में कूलर लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए रॉड से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया।
गहनी गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र पांचू राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उनके भतीजे रजत कुमार और शाहील कुमार अपने घर के पीछे कूलर लगाने गए थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार संजय पुत्र छोटेलाल, विशाल कुमार और विकास कुमार निवासी गहनी आयर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
शोर सुनकर जब राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे तो आरोप है कि विशाल कुमार ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में राजेश कुमार के साथ-साथ उनके भतीजे रजत कुमार और शाहील कुमार को भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुबन राम गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *