Home / Uncategorized / जे एन सी यू परिसर में अवस्थित साधना केंद्र पर द्वितीय और तृतीय दिवस की पूजन सम्पन्न

जे एन सी यू परिसर में अवस्थित साधना केंद्र पर द्वितीय और तृतीय दिवस की पूजन सम्पन्न

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित साधना केंद्र पर आयोजित शिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के द्वितीय और तृतीय दिवस को यज्ञ के यजमान कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता  एवं उनकी अर्धांगिनी डॉ. नीरा गुप्ता, वित्त अधिकारी आनंद दूबे सहित कुल पांच यजमानों की उपस्थिति में सम्पूर्ण विधि विधान से पूजन अर्चन की गई। परिसर में आयोजित शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के द्वितीय दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम विधि-विधान से जारी रहा। मंगलवार को यज्ञ के दूसरे दिन पंचांग पूजन के साथ विभिन्न देवी-देवताओं के विग्रहों का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर विद्वान आचार्यों के साथ आचार्य अमृत मिश्रा की विशेष उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ वेदियों का पूजन एवं संकल्प कराया गया। श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह ने पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था के साथ अनुष्ठान में भाग लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “हर हर महादेव” के जयघोष से माहौल गूंज उठा। महायज्ञ के दौरान प्रत्येक दिवस विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, हवन-पूजन एवं सांस्कृतिक भजन कीर्तन भी आयोजित हो रहे हैं l जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हो रहे है। आचार्य अमृत गर्ग ,(वाराणसी) द्वारा तृतीय दिवस भगवान हनुमान, भगवती दुर्गा और शिव परिवार का अन्ना और फल का भोग अर्पण करके, पूजन सम्पन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *