Home / Uncategorized / आनंद नगर कस्बे में कृपा गैस एजेंसी पर गैस संकट, ग्राहक परेशान

आनंद नगर कस्बे में कृपा गैस एजेंसी पर गैस संकट, ग्राहक परेशान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
, महाराजगंज ।आनंद नगर कस्बे में इंडियन ऑयल गैस के अधिकृत वितरक कृपा गैस एजेंसी पर पिछले तीन दिनों से एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने से ग्राहक बेहद परेशान हैं। लगातार एजेंसी का चक्कर लगाने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहे, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।स्थानीय ग्राहक प्रदीप चौधरी ने बताया, “मैं तीन दिन से गैस लेने यहां आ रहा हूं, लेकिन हर बार निराश ही लौटना पड़ रहा है। कोई समाधान नजर नहीं आ रहा।” वहीं, एक अन्य ग्राहक रमेश ने कहा, “आज भी एजेंसी पर गैस उपलब्ध नहीं है।”लगन के महीने में घरों में शादियां, विवाह और मेहमानों की आमद बढ़ी हुई है, ऐसे में गैस की किल्लत ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। ग्राहकों ने एजेंसी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल समाधान की मांग की है। इस मामले में एजेंसी पक्ष से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *