Home / Uncategorized / बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर पर प्रदर्शन उपभोक्ताओं ने 24 घंटे आपूर्ति और पोस्टपेड मीटर की मांग की

बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर पर प्रदर्शन उपभोक्ताओं ने 24 घंटे आपूर्ति और पोस्टपेड मीटर की मांग की

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक ‘रानू’ के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के बाद उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता द्वितीय को एक ज्ञापन भी सौंपा।उपभोक्ताओं ने बताया कि वे भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर में अनियमितताओं से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावों के बावजूद बलिया जनपद में स्थिति इसके विपरीत है। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने स्मार्ट मीटर के स्थान पर पोस्टपेड मीटर की व्यवस्था बहाल करने की भी अपील की। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। इस मौके पर मोहित राज, भीम यादव, राजेश यादव, राजू राम, राज शाह सहित कई अन्य उपभोक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *