Home / Uncategorized / चंदौली में डॉक्टरों का सोशल मीडिया एक्टिविस्ट के खिलाफ मोर्चा

चंदौली में डॉक्टरों का सोशल मीडिया एक्टिविस्ट के खिलाफ मोर्चा

चंदौली में डॉक्टरों का सोशल मीडिया एक्टिविस्ट के खिलाफ मोर्चा

 

 

मरीज की मौत के मामले में अस्पताल की छवि खराब करने का आरोप, नीमा करेगी कानूनी कार्रवाई

 

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

 

चंदौली में चिकित्सकों के संगठन नीमा ने एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की है। बुधवार शाम जिला मुख्यालय पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुगलसराय के आयुष हॉस्पिटल के संचालक डॉ. एके सिंह की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए क्रिमिनल और सिविल केस दर्ज कराया जाएगा।

 

नीमा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय ने घटना का विवरण दिया। 23 अगस्त को बिहार के कैमूर जिले से एक बेहोश मरीज को आयुष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में परिजनों को बताया। सहमति पत्र पर हस्ताक्षर लेने के बाद भर्ती किया गया।

 

मरीज की स्थिति में सुधार न होने पर परिजनों को रेफर करने को कहा गया। परिजनों ने आर्थिक कारणों से रेफर करने से मना कर दिया। न्यूरो सर्जन नंद जी सिंह, आईसीयू इंचार्ज जेपी तिवारी और डॉ. अनुराग सिंह की टीम ने मरीज का इलाज किया। मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

 

25 अगस्त की शाम को मरीज की मृत्यु हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए और बिना कोई शिकायत दर्ज कराए शव को बिहार ले गए। इसके बाद एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट इस मामले को लगातार सोशल मीडिया पर प्रचारित कर रहा है।

बैठक में डॉ. ओपी सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. आनंद तिवारी, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. एसके शर्मा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *