Home / Uncategorized / ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनोखी गूंज

ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनोखी गूंज

ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी
में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनोखी गूंज

प्रिन्सिपल कविता खान ने समझाया संविधान का सार, छात्रों की प्रभातफेरी बनी आकर्षण

जोगबनी।

स्थानीय ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी में 26 नवम्बर को संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम स्कूल परिसर में पूरे गरिमा और जागरूकता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत असेम्बली हॉल में हुई, जहाँ प्रधानाचार्या कविता खान ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान संदर्भों से जोड़ते हुए बताया कि “भारत का संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है—इसलिए हर नागरिक के लिए इसे समझना और इसका पालन करना आवश्यक है।”

इसके बाद सीनियर कोऑर्डिनेटर राजीव भट्टाचार्य ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों को संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक आचरण की महत्ता समझाई, जिसे छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ दोहराया।

कार्यक्रम का आकर्षण बना—एक सौ विद्यार्थी शामिल शानदार प्रभातफेरी मार्च, जिसमें बच्चे हाथों में संविधान संबंधी संदेशों वाली तख्तियाँ लिए हुए थे। पूरे मार्ग पर “संविधान का सम्मान—राष्ट्र का अभिमान” जैसे नारों की गूंज लोगों को रुककर देखने पर मजबूर करती रही।

पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में राजू झा, डी.एन. विश्वास, इरफ़ान अली, विवेक गुप्ता, पायल लड्ढा, गणेश ठाकुर, आस्था अर्पित, आयुष कुमार सहित स्कूल के अन्य शिक्षक–कर्मचारी उल्लेखनीय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *