Home / अपराध / मुगलसराय में 33 किलो नशीला पदार्थ बरामद, ओडिशा से आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार

मुगलसराय में 33 किलो नशीला पदार्थ बरामद, ओडिशा से आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार

ऑटो की छत में छिपाकर ला रहे थे 20 लाख का गांजा

 

 

मुगलसराय में 33 किलो नशीला पदार्थ बरामद, ओडिशा से आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

 

मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात चकिया तिराहे पर एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ऑटो से 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।

 

कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह की टीम पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर रात 9:35 बजे चेकिंग कर रही थी। एक संदिग्ध ऑटो को रोककर जांच की गई। ऑटो की छत में विशेष तरीके से सरिये वेल्डिंग कर जगह बनाई गई थी। इसमें प्लास्टिक के 15 पैकेटों में गांजा छिपाया गया था।

 

पकड़े गए तस्करों में ऑटो चालक धीरज साव और राहुल कुमार हैं। धीरज साव (32) गोरखपुर का मूल निवासी है। वह वर्तमान में ओडिशा के राउरकेला में रहता है। राहुल कुमार (22) बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। पूछताछ में दोनों ने ओडिशा से गांजा लाने की बात स्वीकार की।

यह ओडिशा, असम और बिहार से बनारस और आसपास के जिलों में गांजा तस्करी का नया तरीका सामने आया है। पहले कंटेनर से तस्करी होती थी। पुलिस अब गांजे की सप्लाई के गंतव्य की जांच कर रही है। दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस चौकी प्रभारी अजय यादव और कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी मनोज तिवारी भी शामिल थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *